जबलपुर। मदन महल क्षेत्र में स्थित शुभ मोटर्स पर सेंट्रल जीएसटी की टीम ने टैक्स चोरी की आशंका में छापा मारा है। गुरुवार शाम हुई इस अचानक कार्रवाई से पूरे व्यावसायिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया। विभाग को लंबे समय से यहां लाखों रुपये के टैक्स हेरफेर की सूचना मिल रही थी। कार्रवाई के दौरान जीएसटी अधिकारियों ने प्रतिष्ठान के महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जब्त कर उनकी गहनता से जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार जांच टीम स्टॉक और बिक्री के आंकड़ों का मिलान कर रही है। विभाग द्वारा कार्रवाई पूरी होने के बाद ही टैक्स चोरी की सही राशि का खुलासा किया जाएगा।
टैक्स चोरी के इनपुट पर शुभ मोटर्स में जांच तेज,सीजीएसटी के हाथ लगे अहम सुराग
byKhabarAbhiTak
-
0
