रिजल्ट में इस बार OBC वर्ग का दबदबा देखने को मिला है। टॉप-10 की सूची में 7 उम्मीदवार OBC वर्ग से हैं। जबकि सूची में कुल 8 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा अनारक्षित व अनुसूचित जाति वर्ग के उम्मीदवारों ने भी जगह बनाई है। टॉपर्स में जबलपुर के सुनील मीणा ने 169 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर भी जबलपुर के अंकित रघुवंशी रहे। तीसरे स्थान पर नीमच के दीपक जाट, चौथे स्थान पर रीवा के आदर्श सेन और पांचवें स्थान पर भोपाल के सूरज मसीह रहे। पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का पहला चरण 25 जनवरी 2026 को घोषित किया गया था। जिसमें 57985 उम्मीदवारों को दूसरे चरण के लिए पात्र घोषित किया गया। इसके बाद 23 फरवरी 2026 से 14 मार्च 2026 तक प्रदेश के 10 जिलों में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई।
जबलपुर सहित 11 शहरों में हुई थी परीक्षा-
कर्मचारी चयन बोर्ड के अनुसार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 30 अक्टूबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 के बीच राज्य के 11 शहर जबलपुर, भोपाल, इंदौर, खंडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन में आयोजित की गई थी। बोर्ड के अनुसार अंतिम चयन में 87 प्रतिशत पद मुख्य भाग और 14 प्रतिशत पद OBC वर्ग के लिए निर्धारित हैं। उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं