पुलिस के अनुसार सहोदरा वार्ड खुरई निवासी ममता अहिरवार शादी-विवाह व करीला मेले जैसे कार्यक्रमों में अपने ग्रुप के साथ डांस करके परिवार का गुजारा करती थीं। उनके दो बच्चे देव व बेटी मुस्कान पिछले कुछ दिन से गंजबासौदा अपने रिश्तेदार के घर गए थे। घर में मां अकेली ही रही। बच्चों ने आखिरी बार 5 अप्रैल को फोन पर मां ममता से बात की थी, उस वक्त उन्होने बताया कि वे बीना रिफाइनरी के गेट नंबर 3 के पास एक प्रोग्राम में हैं। उसके बाद से उनका मोबाइल बंद हो गया। मां का फोन बंद आने से बच्चे चितिंत हो गए इसके वे घर आए और दरवाजा खोलकर अंदर गए तो कमरे से तेज बदबू आ रही थी, जिससे वे घबरा गए। उन्होने पलंग खोला तो अंदर ममता अहिरवार की अर्धनग्न लाश पड़ी है। शरीर पर कीड़े बिलबिला रहे थे। बच्चों ने आसपास के लोगों को जानकारी दी तो हड़कम्प मच गया, देखते ही देखते कई लोग एकत्र हो गए। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने देखा कि शरीर पर बाहरी चोट के निशान नजर नहीं आए। पुलिस का कहना है कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला की गला घोंटकर हत्या की इसके बाद लाश को पलंग के अंदर छिपा दिया है जिससे किसी को कुछ पता न चल सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि उन लोगों को बुलाकर पूछताछ की जा रही है जो ममता अहिरवार के साथ ग्रुप में कार्यक्रम देने के लिए जाते थे।
Tags
sagar