पुलिस के अनुसार बरारीपुरा में रहने वलो रिक्की डेहरिया की बेटी हिमाक्षी उम्र 15 वर्ष एमएलबी स्कूल में दसवीं कक्षा में अध्ययनरत रही। हिमाक्षी आज दोपहर करीब 2 बजे पड़ोसी के चार मंजिला मकान की छत पर पहुंची। जहां से हिमाक्षी ने कूदकर आत्महत्या कर ली। हिमाक्षी को नीचे गिरते देख आसपास खड़े लोगों में चीख पुकार मच गई। गिरने के कारण छात्रा के सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बेटी के आत्महत्या किए जाने की खबर मिलते ही परिवार के सदस्य भी भागते हुए आए तो देखा कि बेटी खून से लथपथ मृत हालत में पड़ी है। बेटी द्वारा आत्महत्या किए जाने से माता-पिता सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएगे उस आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। घटना के बाद से क्षेत्र में मातम छाया रहा, जिसने भी हादसे के बारे में सुना तो स्तब्ध रह गया।
Tags
chhindwada