khabar abhi tak

एमपी ट्रांसको के दो वरिष्ठ इंजीनियरों की गरिमामयी विदाई


अजय पांडे और अमर सिंह लंबी सेवाओं के बाद सेवानिवृत्त हुए

जबलपुर। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्यालय शक्ति भवन में दो वरिष्ठ अधिकारियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। सिविल संकाय के विशेषज्ञ अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय पांडे 43 वर्षों की लंबी और सराहनीय सेवाओं के पश्चात सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनके साथ ही अधीक्षण अभियंता अमर सिंह भी 36 वर्षों का सेवाकाल पूर्ण कर विभाग से कार्यमुक्त हुए। इन दोनों अनुभवी इंजीनियरों ने अपने कार्यकाल के दौरान मध्य प्रदेश विद्युत मंडल, मध्य प्रदेश राज्य विद्युत मंडल और एमपी ट्रांसको में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कंपनी के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी सहित मुख्यालय के सभी वरिष्ठ अधिकारी और सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों के परिजन विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने दोनों अधिकारियों के योगदान की सराहना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak