पुलिस के अनुसार ग्राम जमुनिया कुटी मोहल्ला बरेला निवासी राजेश वंशकार 23 मार्च को मजदूरी करके पत्नी के साथ रात दस बजे साइकल से घर आ रहे थे। रास्ते में मोटर साइकल सवार ने टक्कर मार दी, जिससे राजेश के सिर, पसली व घुटने व दोनों हाथ में गंभीर चोटें आई। घायल राजेश को परिजनों ने गोरखपुर स्थित आदिशंकर अस्पताल में भरती कराया। जहां पर इलाज के दौरान बीते दिन दोपहर तीन बजे के लगभग स्वस्थ होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने छुट्टी कर दी। परिजन भी राजेश को छुट्टी कराकर बाहर लेकर आए और घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान राजेश की फिर से तबियत बिगड़ गई, परिजन कुछ समझ पाते इससे पहले राजेश ने दम तोड़ दिया। राजेश की मौत से परिजन चीख पुकार करने लगे। शोर सुनकर अस्पताल से डाक्टर व अन्य कर्मचारियों ने अंदर लाकर जांच की तो मृत पाया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है।