khabar abhi tak

एमपी में 9 अप्रैल तक गर्मी से राहत, जबलपुर में बादल, पड़ोसी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

भोपाल। अगले 4 दिनों तक यानी 9 अप्रैल तक एमपी तेज गर्मी से लोगों को राहत मिलती रहेगी. 7 अप्रैल से उत्तर पश्चिमी भारत में बन रहे एक और साइक्लोन सकुर्लेशन के चलते प्रदेश के करीबन 30 जिलों में गरज के साथ बारिश होगी. 

प्रदेश में कई स्थानों पर तेज हवाएं भी चलेंगी. मौसम विभाग ने ग्वालियर, दतिया, भिंड, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, सिवनी, मंडला बालाघाट मैहर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान जबलपुर के सभी पड़ोसी जिलों में बारिश की संभावना है.

9 अप्रैल के बाद गर्मी दिखायेगी तीखे तेवर

मौसम विभाग के मुताबिक एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस मध्य पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब के ऊपर बना हुआ है. इसकी वजह से मध्य प्रदेश में लगातार नमी आ रही है. इसके चलते प्रदेश में लगातार तेज हवा और बारिश की स्थिति देखने को मिल रही है. हालांकि 9 अप्रैल तक मौसम इसी तरह का बना रहेगा. 7 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है.

6 अप्रैल को प्रदेश के श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, कटरी, उमरिया, सीधी, मऊगंज, सिंगरौली, डिंडोरी, अनूपपुर, मंडला, सिवनी, बालाघाट जिलों में कहीं-कहीं तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है.

7 अप्रैल को प्रदेश के श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, कटनी, सतना, मैहर, रीवा, कटरी, उमरिया, सीधी, मऊगंज, सिंगरौली, डिंडोरी, अनूपपुर, मंडला, सिवनी, बालाघाट, नीमच, मंदौसौर, उज्जैन, रतलाम, राजगढ़, शाजापुर, भोपाल, विदिशा, सागर, दमोह, गुना, अशोकनगर जिलों में कहीं-कहीं तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है.

8 अप्रैल को प्रदेश के श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, सीधी, मऊगंज, सिंगरौली, जिलों में कहीं-कहीं तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है. 9 अप्रैल को दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, मऊगंज, सिंगरौली जिलों में कहीं-कहीं तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak