बताया गया है कि एसपी संपत उपाध्याय द्वारा शहर में कानून व्यवस्था सुदृढ करने एवं अपराधों की रोकथाम हेतु गुंडे, बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध उनके आपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुए प्रतिदिन प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कराई जा रही है। वहीं थानों में लंबित वारंटो की तमीली तथा मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बीती रात 9 बजे से देर रात तीन बजे तक कॉम्बिग गस्त के दौरान वारंटी एवं लंबित मामलों में कई वर्षों से फरार 172 गैर म्यादी वारिटयों एवं 107 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए तथा 75 जमानती वारंट भी तामील किए गए है। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इसके अलावा कांबिंग गस्त के दौरान सक्रिय गुंडे बदमाशों को चेक करते हुए देर रात आने जाने वालों को रोककर पूछताछ की गई। रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड के साथ-साथ मुसाफिरखाना में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की गई।