बताया गया है कि प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता गैस सिलेंडर की अर्थी जलाने की तैयारी में थे। पुलिस ने पहले बैरिकेडिंग की लेकिन जब कार्यकर्ता नहीं माने तो वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई और आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया। एनएसयूआई की राष्ट्रीय महासचिव देवकी पटेल ने आरोप लगाया कि वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने जबरदस्ती रोककर उनके साथ गलत व्यवहार किया। वहीं कांग्रेस नेता सौरभ शर्मा ने कहा कि छात्र और महिलाओ के हक की आवाज उठाने पर पुलिस ने कार्रवाई की। वहीं मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना था कि कार्यकर्ता बिना अनुमति के घेराव करने जा रहे थे और बैरिकेड पर चढऩे की कोशिश कर रहे थे। जिसपर उन्हें रोकने के लिए पानी की बौछार का इस्तेमाल किया गया। हालात काबू में करने के लिए पुलिस ने आधा दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। प्रदर्शन के बाद इलाके में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा।