khabar abhi tak

एमपी के डिंडौरी में जबलपुर-अमरकंटक एनएच पर भीषण हादसा : टैंकर ने 5 को कुचला, सभी की मौत

डिंडौरी. एमपी के डिंडौरी के गाड़ा सरई थाना क्षेत्र के किकरा तालाब गांव के पास तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन (एमपी 19 जेडओ 9351) ने 5 लोगों को रौंद दिया। हादसे में पांचों की मौत हो गई। इनमें दो बाप-बेटे भी हैं।

परसवाह गांव के रहने वाले सभी लोग सिलयारी गांव से चौक कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर पिकअप (एमपी 65 जेडडी 1118) पंक्चर हो गई। रात करीब साढ़े 12 बजे गाड़ी को सड़क किनारे लगाकर ड्राइवर पंक्चर टायर बदल रहा था। पिकअप में बैठे लोग भी उतरकर सड़क किनारे बैठ गए। सभी बातचीत में लगे थे। तभी अमरकंटक की ओर से आ रहा तेज रफ्तार कैप्सूल 5 लोगों को रौंदते हुए गुजर गया। इस दौरान दो लोग करीब 10 फीट तक उछल गए। हादसे में उदय प्रताप (20) पिता कन्हैया को हल्की चोटें आई हैं। उसे गाड़ा सरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

बिजली का पोल भी क्षतिग्रस्त

लोगों को कुचलने के बाद कैप्सूल ने सड़क किनारे बनी छोटी मढिय़ा, बिजली के पोल और यात्री प्रतीक्षालय को टक्कर मारी। ये सभी क्षतिग्रस्त हो गए। इसके बाद कैप्सूल 300 मीटर दूर जाकर रुका।

4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। कलेक्टर अंजू भदौरिया और एसपी वाहिनी सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचीं। कलेक्टर अंजू भदौरिया ने बताया कि मृतकों के परिजन को रेड क्रॉस सोसायटी से 50-50 हजार रुपए की सहायता दी जा रही है। इसके अलावा संबल योजना के तहत 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। प्रशासन अंतिम संस्कार की व्यवस्था करा रहा है।

सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य

प्रत्यक्षदर्शी महा सिंह ने बताया कि रात करीब साढ़े 12 बजे सड़क किनारे टायर बदल रहे थे। तभी अमरकंटक की तरफ से तेज रफ्तार कैप्सूल ने टक्कर मार दी। मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं, लेकिन अलग-अलग गांवों में रहते हैं।

इनकी मौत हुई

राज करण वनवासी (35) पिता द्वारका वनवासी, निवासी परसवाह।

बिहारी (50 )पिता पवर सिंह, निवासी करबे म_ा।

बिहारी का बेटा (32)।

पवन मरावी (35) पिता जयराम, निवासी परसवाह।

बिसाहू धुर्वे (58) पिता मंगलू धुर्वे, निवासी उफरी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak