khabar abhi tak

एमपी के कॉलेजों में 5 मई से शुरू होंगे प्रवेश, उच्च शिक्षा विभाग ने काउंसलिंग का जारी किया शेड्यूल

भोपाल। मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा के नए शैक्षणिक सत्र को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। विभाग ने इस वर्ष कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया को समय से पहले शुरू करने का निर्णय लिया है। प्रदेश के 1300 से अधिक सरकारी और निजी कॉलेजों में 5 मई से प्रवेश का पहला चरण प्रारंभ होगा। पंजीयन से लेकर दस्तावेज सत्यापन तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।

पांच चरणों में होगी काउंसलिंग प्रक्रिया

इस बार प्रवेश प्रक्रिया को पूरी तरह व्यवस्थित और समयबद्ध बनाने पर विशेष जोर दिया गया है। विभाग ने दो मुख्य काउंसलिंग चरण और तीन कॉलेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) चरण निर्धारित किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी चरणों को जुलाई माह तक पूरा कर लिया जाएगा, ताकि एक जुलाई से नियमित कक्षाएं शुरू हो सकें।

समय-सीमा को लेकर सख्त

पिछले वर्षों में प्रवेश प्रक्रिया में देरी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती थी, जिसे ध्यान में रखते हुए इस बार सख्त समय-सीमा तय की गई है। विभाग जल्द ही काउंसलिंग की समय-सारिणी जारी करेगा। बता दें कि मप्र बोर्ड 12वीं का परिणाम 15 अप्रैल को घोषित होने की संभावना है, जिसके तुरंत बाद छात्र प्रवेश के लिए तैयार रहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak