khabar abhi tak

बिजली गिरने से रीवा में भाई-बहन की मौत, 30 अप्रैल को थी लड़की की शादी

रीवा. एमपी रीवा के सेमरिया थाना क्षेत्र में शनिवार 4 अप्रैल की सुबह महुआ बिनने जंगल गए भाई-बहन की आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। घटना सुबह 10:30 की है।

जानकारी के मुताबिक, सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरदिहा निवासी दादू कोल के बेटे राजन कोल और बेटी सविता कोल शनिवार सुबह डोडी जंगल में महुआ बिनने गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई।

बताया गया है कि बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से दोनों उसकी चपेट में आ गए। बिजली गिरते ही भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय आसपास मौजूद अन्य ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सेमरिया थाना पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

30 अप्रैल को होनी थी बेटी की शादी

सविता कोल की शादी इसी महीने 30 अप्रैल को तय थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak