बताया गया है कि कटंगी थाना की डायल 112 बीच रोड पर अचानक बंद हो गई। जिसे ड्राइवर ने अपने स्तर पर सुधार कर चालू करने की कोशिश की जब वह नाकाम हो गया तो आसपास के बच्चों को बुलाकर धक्का लगवाया गया। इसके बाद गाड़ी स्टार्ट हो पाई। इस बीच लोगों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो व तस्वीरें खींच ली, जो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। यह जानकारी पुलिस अधिकारियों को लगी तो उन्होने मामले को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए कंपनी के अधिकारियों तक से चर्चा की। इसके पहले आवंटन के 6 दिन बाद सितम्बर 2025 को भी इस तरह का घटनाक्रम ओमती क्षेत्र में नजर आया था। यहां पर डायल 112 वाहन जब स्टार्ट नहीं हुआ तो उसे के्रन पर चढ़ाकर मैकेनिक के पास भेजना पड़ा था। इस तरह के घटनाक्रम सामने आने के बाद अब यही कहा जा रहा है कि क्या ऐसे वाहनों से पुलिस द्वारा अपराधियों को पकड़ जाए, क्या ऐसे हालात में डायल 112 वाहन लोगों की मदद के लिए समय पर पहुंच पाएगा।
Tags
jabalpur