
जबलपुर। रेलवे द्वारा यात्री सुविधा एवं मांग को देखते हुए स्थाई/अस्थाई तौर पर अतिरिक्त कोच लगाए जाते है। इसी कड़ी पश्चिम मध्य रेलवे से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली 14 ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती मांग एवं सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कोच संरचना में आंशिक संशोधन किया गया है। मुख्यालय द्वारा अधिसूचित 14 ट्रेनों में स्थाई आधार पर 1 एसी-3 टियर (LWACCN) कोच की जगह 1 एसी-3 इकॉनॉमी (LWACCNE) कोच जोड़ा जाएगा।
इन ट्रेनों में कोचों का परिवर्तन प्रारम्भिक निर्धारित तिथियों से प्रभावी
1) गाड़ी संख्या 12185 रानी कमलापति–रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा तिथि 15 जून 2026 से।
2) गाड़ी संख्या 12186 रीवा–रानी कमलापति एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा तिथि 16 जून 2026 से।
3) गाड़ी संख्या 12155 रानी कमलापति–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा तिथि 17 जून 2026 से।
4) गाड़ी संख्या 12156 हजरत निजामुद्दीन–रानी कमलापति एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा तिथि 20 जून 2026 से।
5) गाड़ी संख्या 20156 नई दिल्ली–डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा तिथि 18 जून 2026 से।
6) गाड़ी संख्या 20155 डॉ. अंबेडकर नगर–नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा तिथि 19 जून 2026 से।
7) गाड़ी संख्या 22165 भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा तिथि 20 जून 2026 से।
8) गाड़ी संख्या 22166 सिंगरौली–भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा तिथि 23 जून 2026 से।
9) गाड़ी संख्या 22167 सिंगरौली–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा तिथि 21 जून 2026 से।
10) गाड़ी संख्या 22168 हजरत निजामुद्दीन–सिंगरौली एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा तिथि 22 जून 2026 से।
11) गाड़ी संख्या 11633 भोपाल–चोपन एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा तिथि 21 जून 2026 से।
12) गाड़ी संख्या 11634 चोपन–भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा तिथि 22 जून 2026 से।
13) गाड़ी संख्या 11631 भोपाल–धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा तिथि 22 जून 2026 से।
14) गाड़ी संख्या 11632 धनबाद–भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा तिथि 24 जून 2026 से।
इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को अधिक किफायती एसी यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना एवं मांग के अनुरूप बेहतर सेवा प्रदान करना है। पश्चिम मध्य रेलवे निरंतर यात्री सुविधाओं के उन्नयन हेतु प्रतिबद्ध है।
स्थाई कोच संयोजन से यात्रियों को बेहतर सुविधा एवं संतुलित यात्री भीड़ प्रबंधन में सहायता मिलेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि इस स्थाई कोच सुविधा का लाभ उठाएं और साथ ही ट्रेन के कोच संयोजन की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस, रेल मदद 139 अथवा अधिकृत पूछताछ केंद्र से भी प्राप्त कर सकते हैं।