जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल के रनिंग स्टाफ ने वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन (डबलूसीआरईयू) के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन स्थित क्रू लॉबी के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान वक्ताओं ने रेल प्रशासन को चेताया कि लगातार रनिंग स्टाफ के साथ शासन-प्रशासन भेदभावपूर्ण रवैया अपनाये हुए है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.
यूनियन के पदाधिकारियों मंडल अध्यक्ष का. बीएन शुक्ला, मंडल सचिव का. रोमेश मिश्रा, का. सुशांत नील शुक्ला, का. संतोष यादव ने कहा कि पिछले काफी समय से प्रशासन की मनमानी बढ़ती जा रही है, लेकिन डबलूसीआरईयू के लाल झंडा ने एक बार फिर प्रशासन की मनमानी पर अंकुश लगाने की ठान ली है और हमारे नेतृत्व ने कड़े शब्दों में कर्मचारी विरोधी नीतियों का विरोध किया गया तथा समाधान न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा.
ये है रनिंग स्टाफ की मांगें
1- प्रशासन द्वारा MLD पास Sr. ALP को हैंडलिंग देने के नाम पर ALP में बुक किया जा रहा है, जिससे गाड़ी में कार्यरत LP और हैंडलिंग लेने वाले साथी दोनों को ही परेशानी का सामना करना पड़ता है, अगर एलजी में ही करना है तो 10 साल से क्या कर रहे हैं उसी को हैंडलिंग मान लिया जाए लाखों किलोमीटर हो गए
2- प्रमोशन मे स्थानांतरित रुक्कत्र से कई विकल्प लेकर ट्रांसफर अल्लाउंस को भी हज़म करने की कोशिश प्रशासन द्वारा की जा रही है,
3- CLI की परीक्षा कराने के लिए प्रशासन द्वारा कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है,
4- LPG की प्रमोशन लिस्ट निकालने में भी देरी की जा रही है.
