भोपाल. सरकारी नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। एमपी पुलिस विभाग में बंपर भर्ती निकली है। इसी कड़ी में पुलिस मुख्यालय की चयनित एवं भर्ती शाखा ने प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भेजा है।
बताया जा रहा है कि, विभाग में करीब 10 हजार पदों पर भर्ती होनी है। 10 हजार पदों पर भर्ती में करीब 7500 आरक्षक, 1 हजार ड्राइवर, 1200 मिनिस्ट्रियल स्टाफ के पद शामिल है। बताया जाता है कि मध्यप्रदेश में आरक्षक के करीब 13 हजार पद खाली है।
हर साल हजारों पुलिसकर्मी रिटायर
मिली जानकारी के अनुसार, हर साल करीब 11 से 12 हजार पुलिसकर्मी रिटायर होते हैं। पुलिस बल की कमी को देखते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव पहले ही 22 हजार पदों पर भर्ती का ऐलान कर चुके हैं। साल 2025 पुलिस आरक्षक भर्ती में फिलहाल फिजिकल टेस्ट चल रहा है।
