khabar abhi tak

जबलपुर : ऑनलाइन चाइना चाकू मंगाकर कार्तिक-गणेश रांझी में चमका रहे थे, पुलिस ने दोनों को पकड़ा

जबलपुर. शहर के रांझी थाना क्षेत्र में चाकू लेकर घूमने वाले संदिग्धों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की गई। थाना प्रभारी उमेश गोहलानी के अनुसार वाहन इस्टेट के खंडहरनुमा इलाके में दबिश देकर कार्तिक वंशकार और गणेश वंशकार को पकड़ा गया। दोनों के पास से 5-6 बटनदार चाइना चाकू बरामद किए गए। आरोपियों ने ये चाकू ऑनलाइन ऑर्डर करके मंगाये थे.

दहशत फैलाने की मिली थी सूचना

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी झंडा चौक क्षेत्र में चाकू लेकर घूमकर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे थे। दोनों के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसी कार्रवाई के तहत पुलिस ने अप्पू उर्फ गीता बंध को मढ़ाई क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उसके पास से भी एक बटनदार चाइना चाकू जब्त किया गया है।

अब तक 6 आरोपी पकड़े गए

पुलिस के अनुसार रांझी थाना क्षेत्र में जनवरी से अब तक ऐसे करीब 6 आरोपियों को चाइना चाकू के साथ पकड़ा जा चुका है। सभी के खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज हैं। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि अधिकांश आरोपी ये चाकू ऑनलाइन माध्यम से मंगाते थे। पुलिस इस नेटवर्क की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak