khabar abhi tak

जबलपुर के पाटन-शाहपुरा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

जबलपुर. एमपी के जबलपुर के पाटन-शाहपुरा मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 21 वर्षीय शुभम मेहरा की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना इतनी जबर्दस्त थी कि शुभम ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने वाला वाहन आयशर था, जिसका चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार को संभलने का मौका भी नहीं मिला। पाटन थाना पुलिस को सूचना मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और फरार वाहन तथा उसके चालक की तलाश में जुटी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak