पन्ना। एमपी के पन्ना में शाहनगर स्थित सुडोर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बच्चे खिलौना समझकर बंदूक उठाकर खुद को ही गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजनों सहित अन्य लोग पहुंच गए। जिन्होने बच्चे को खून से लथपथ हालत में देखा तो अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुडोर गांव निवासी शशि कुमार चौधरी का बेटा नक्स चौधरी उम्र 14 वर्ष पूर्वान्ह में में खेत में खेलने गया था। खेत में खेलते वक्त उसे एक एक बंदूक पड़ी मिली। बच्चे ने बंदूक को खिलौना समझकर हाथ में लिया और उससे खेलने लगा इसी दौरान अनजाने में ट्रिगर दबा दिया। इससे गोली उसके पेट में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनते ही गांव में हड़कंप मच गया और परिजन व अन्य लोग खेत में पहुंचे तो देखा कि नक्स खून से लथपथ हालत में घायल पड़ा है। जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है और वो सदमे में हैं।