बताया गया है कि भोपाल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को खबर मिली थी कि ओडिशा से एक लोडिंग आटो में गांजा भरकर तस्कर विदिशा के लिए रवाना हुए है। वे जबलपुर फिर घुंसौर के रास्ते सिवनी की ओर बढ़ रहे है। जिसपर पुलिस की टीम ने टोल नाके पर घेराबंदी की, जैसे ही लोडिंग आटो पहुंचा तो पीछा करते हुए आटो को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें से भारी मात्रा में गांजा मिला। पुलिस ने मामले में दो तस्कर रामबाबू मीना उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम भाटनी विदिशा व इमरत सिंह मीना उम्र 46 वर्ष, निवासी गंज बासौदा विदिशा को गिरफ्तार किया है, पुलिस को यह संदेह है कि उक्त तस्करी के पीछे किसी बड़े गिरोह का हाथ है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह गांजा विदिशा में किसे सप्लाई किया जाना था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है। जांच पूरी होने के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा।
Tags
jabalpur