khabar abhi tak

चलती ट्रेन के शौचालय में युवक ने फांसी लगाई, जीआरपी ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला, फिलहाल नहीं हो सकी शिनाख्त

बीना. मध्य प्रदेश के बीना से ग्वालियर जा रही एक ट्रेन के शौचालय में रविवार 29 मार्च को एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला है। यह घटना गार्ड रूम के पास वाले डिब्बे में हुई। युवक की शर्ट से खिड़की पर उसका शव लटका था।

काफी देर तक शौचालय का दरवाजा नहीं खुलने पर संदेह हुआ। अशोकनगर स्टेशन पर आवाज लगाने के बाद भी अंदर से कोई हलचल नहीं होने पर जीआरपी को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

जीआरपी ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला

इसके बाद शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी) ने दरवाजा तोड़ा। अंदर देखा तो युवक गेट के पास अपनी शर्ट के फंदे पर लटका था। शव इस तरह से लटका था कि मृतक के पैर नीचे जमीन पर लगे हुए थे। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। मृतक की तलाशी ली गई, लेकिन उसके पास से किसी भी प्रकार का पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला। युवक की उम्र लगभग 25 से 30 साल बताई जा रही है। शव को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया गया है।

जीआरपी मृतक की शिनाख्त करने में जुटी हुई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक कहां का रहने वाला था, उसने आत्महत्या की है या उसकी मौत का कोई अन्य कारण है। इस घटना से स्टेशन और ट्रेन में सनसनी फैल गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak