khabar abhi tak

छत से गिरकर वयोवृद्ध महिला की मौत


जबलपुर।
पनागर के देवरी में शुक्रवार की सुबह छत से गिरकर एक वयोवृद्ध की मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

पनागर पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को मेडिकल कालेज से सूचना मिली कि रज्जो बाई दाहिया (76) आज सुबह लगभग 8-15 बजे अपने घर में छत से गिरने से परिजनों द्वारा शासकीय अस्पताल पनागर उपचार हेतु लाई गयी थी। पनागर पीएचसीं से डॉक्टर द्वारा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। मेडिकल कॉलेज में रज्जो बाई दाहिया को नाती वासु दाहिया द्वारा भर्ती कराया गया था। दौरान उपचार के सुबह लगभग 10-20 बजे रज्जो बाई दाहिया की मृत्यु हो गयी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak