पुलिस के अनुसार तौसीफ अंसारी अपने दोस्तों के साथ बीती रात घर से चाय पीने के लिए बहोराबाग जाने निकला। जब वह डाक्टर सेन की गली से आगे बढ़ रहा था। इस दौरान सोहेल अली व उसके साथियों ने रास्ता रोककर ईद की पार्टी करने के लिए रुपयों की मांग की। तौसीफ ने रुपए देने से मना किया और आगे चल दिया। इस बात से गुस्साए सोहेल ने चाकू निकालकर तौसीफ पर हमला कर दिया। तौसीफ पर हमला होते देख पीछे से आ रहे भाई चिंटू उर्फ सैफुल ने बीच बचाव किया तो उसपर भी चाकू से वार कर दिया। हमले में दोनों भाईयों को चोट आई। वहीं हमला होते देख लोगों में भगदड़ व अफरातफरी मच गई। खबर मिलते ही परिजनों सहित अन्य परिचित एकत्र हो गए, जिन्होने पुलिस को खबर देते हुए घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद हमलावर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।
Tags
jabalpur