इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के लसूडिय़ा थाना क्षेत्र में एक अचंभित करने वाली घटना सामने आयी है. जहां युवक ने पहले कुत्ते के पिल्ले को अपने पास बुलाया फिर डंडे से पीटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद यही सवाल कर रहे हैं कि जानवर कौन है.
पुलिस ने पीपुल्स फॉर एनिमल्स की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपित मुकेश कुमावत को गिरफ्तार किया। टीआई तारेश सोनी के अनुसार घटना पैराडाइज कालोनी की 19 मार्च की है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पीपुल्स फॉर एनिमल की कार्यकर्ता थाने पहुंची और आरोपित मुकेश कुमावत के खिलाफ रिपोर्ट की।
जारी वीडियो में आरोपी ने डंडा लेकर खड़ा हुआ था। उसने पिल्ले को बुलाया और डंडा छुपा लिया। जैसे ही पिल्ला करीब आया, उस पर डंडा लेकर टूट पड़ा। आरोपित ने कई बार वार किए और उसकी हत्या कर दी। मारने के बाद मुकेश ने डंडे से ही धकेला और दूर कर दिया। टीआई के अनुसार आरोपित मुकेश ठेकेदारी करता है।
