जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल ने एक्स पर जनहित में एक पोस्ट जारी की है। इस पोस्ट में यह दर्शाया गया है कि पटरियां पार करने में कितना जोखिम है। वहीं रेलवे के नियमों को ताक पर रखा जा रहा है। रेलवे ने इसके लिए प्रत्येक स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज बनाया है ताकि प्लेटफॉर्म बदलने के लिए यात्री उसका इस्तेमाल कर सकें।
रेल मंडल के द्वारा जारी इस पोस्ट के पहले ऐसे कई हादसे सामने आ चुके हैं, जिसमें लोग पटरियां पार करके दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं। इसमें यह भी सामने आया था कि पटरियां पार करते हुए हम्माल भी गुड्स की लोडिंग-अनलोडिंग करके अपनी जान खतरे में डाल रहे थे।
रेल प्रशासन ने लोगों को आगाह करते हुए यह भी कहा है कि पटरियां पार करने वाले लोगों को रेल नियम के अनुसार जुर्माना देना होगा। जुर्माना नहीं देने की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। इसके लिए आरपीएफ ऐसे लोगों पर सतत नजर रखेगी।
