khabar abhi tak

क्योंटी वॉटरफॉल में कूदी नाबालिग लड़की, घर से मेले में जाने कहकर निकली थी, एसडीआरएफ रेस्क्यू में जुटी

 

रीवा। एमपी के रीवा स्थित क्योंटी वॉटरफॉल में शाम को एक नाबालिग लड़की ने वॉटरफॉल के कुंड में छलांग लगा दी। लड़की को कूदते देख आसपास के लोगों में चीख पुकार मच गई। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। लेकिन कुंड में पानी का बहाव तेज होने के कारण तलाश में काफी मुश्किलें आ रही हैं।
                                   बताया गया है कि 15 वर्षीय नाबालिग लड़की घर से मेले में जाने की बात कहकर निकली और क्योंटी वॉटर फॉल पहुंचकर छलांग लगा दी। नाबालिगा को कूदते देख आसपास खड़े पर्यटकरों में चीख पुकार मच गई। इधर देर बाद परिजनों को इस बात की खबर मिली तो वे स्तब्ध रह गए। उनका कहना था कि बेटी घर से मेला में जाने का कहकर निकली थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार कुंड में तलाश कर रही है, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। परिजनों के अनुसार बेटी घर से पूरी तरह सामान्य और खुश नजर आ रही थी। उसके इस कदम से परिवार सदमे में है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि लड़की ने ऐसा कदम क्यों उठाया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak