जबलपुर। हनुमानताल के कब्रिस्तान में बुधवार को फायर करने के पहले पुलिस ने क्षेत्र के बदमाश हारून राईन को पकड़ लिया। यह आरोपी कब्रिस्तान में देसी कट्टे में कारतूस लोड कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कट्टा और कारतूस जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था।
हनुमानताल पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मरघटाई के आगे कब्रिस्तान में बनी गुम्बद जैसी जगह में एक युवक पिस्टल या कट्टा रखे बेचने के लिये या किसी गम्भरी बारदात करने की नियत से खड़ा था, पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम हारून राईन निवासी चांदनी चौक बताया। तलाशी लेने पर एक देशी कट्टा और कट्टा के चैम्बर में एक कारतूस लोड मिला। पुलिस देशी कट्टा व कारतूस कहां से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी हारून राईन अपराधी प्रवृत्ति का है। आरोपी ने 13 जून को थाना हनुमानताल में 2 तथा थाना गोहलपुर में 1 मारपीट की एक घटना की थी। आरोपी के विरूद्ध पूर्व से अवैध वसूली, मारपीट सहित 5 अपराध पजीबद्ध है।
