khabar abhi tak

एमपी में फिर ट्रेन हुई धुआं-धुआं, रणथंभौर एक्सप्रेस की घटना, घबराकर कूदे यात्री

इंदौर. एमपी के रतलाम जिले में इंदौर से जोधपुर जा रही 12465 रणथंभौर एक्सप्रेस को गुरुवार 18 जून को आलोट से पहले लूनी रिछा स्टेशन के पास उस समय इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकना पड़ा, जब ट्रेन के जनरल कोच के पहिए के समीप से धुआं निकलता दिखाई दिया। धुआं उठते ही कोच में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालात को देखते हुए बोगी में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान रेलवे कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र की सहायता से कोच के पहिए के पास लगी आग पर काबू पाया गया। एहतियात के तौर पर सवार यात्री ट्रैक के दूसरी तरफ खड़े हो गए।

बताया जा रहा है कि, हादसा गुरुवार सुबह करीब 9 बजकर 30 मिनट के करीब हुआ है। घटना के कारण अप लाइन पर आने वाली अवध एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों को भी रोकना पड़ गया, जिससे रेल यातायात प्रभावित हुआ। हालांकि, राहत की बात ये रही कि, किसी यात्री के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। इसके बाद इंदौर से जोधपुर जा रही 12465 रणथंभौर एक्सप्रेस को जोधपुर के लिए रवाना भी कर दिया गया है।

ट्रेन के पहिये से निकलता दिखा धुआं

आग लगने के बाद जैसे ही ट्रेन के जनरल कोच के पहिए से धुआं निकलता दिखाई दिया, वैसे ही तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया गया। सतर्कता बरतते हुए यात्रियों को तत्काल ट्रेन से नीचे उतरने की अपील की गई और उन्हें सुरक्षित उतार लिया गया।

किसी तरह का नुकसान नहीं

ट्रेन में आग लगने और धुआं उठने की खबर फैलते ही यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। आनन फानन में सभी अपना - अपना सामान लेकर ट्रेन से निकलने लगे। महिलाओं और बच्चों को भी तत्काल उतारा गया। रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत अग्निशमन यंत्र की मदद से कोच के पहिए के पास लगी आग को बुझाया गया। इसी बीच ट्रेन में तैनात रेल कर्मियों और जीआरपी जवानों ने सावधानी पूर्वक यात्रियों को ट्रैक के दूसरी ओर खड़ा कराया। वहीं इस दौरान ट्रैक पर आने - जाने वाली ट्रेनों को रोक दिया गया। इससे कुछ देर तक रेल यातायात पर असर पड़ा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak