khabar abhi tak

रीवा सुपरफास्ट में चोरी, पुलिस के हाथ आया एक संदेही

 


जबलपुर।
कटनी में 9 जून को रीवा सुपरफास्ट में हुई चोरी के मामले में जीआरपी के हत्थे एक संदेही आया है। जीआरपी का दावा है कि मामले में इस चोर गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ा जा सकेगा। फिलहाल जीआरपी संदेही से पूछताछ कर रही है और अन्य साक्ष्य बटोर रही है।

जीआरपी के मुताबिक रीवा से भोपाल की यात्रा कर रहे रामदत्त पाठक के परिवार की सो रही महिला के सिर के नीचे रखा बैग लेकर अज्ञात नकाबपोश युवक भाग गया था। आउटर पर हुई वारदात की रिपोर्ट जबलपुर में लिखवाई गई थी। जबलपुर में मामला दर्ज करके डायरी कटनी भेज दी थी। कटनी जीआरपी ने मामले में छानबीन करते हुए महिला के मोबाइल को इस्तेमाल करने वाले युवक को पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि महिला के बैग में दस लाख रूपए के जेवरात और मशरूका बताया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पतासाजी में जुटी है कि आखिर उसके पास यह मोबाइल कहां से आया। जीआरपी का दावा है कि इस मामले में अन्य आरोपी जल्द ही सामने आ जाएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak