पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हे खबर मिली कि गोवंश की हत्या करने के बाद मांस को वकील खान नाम के आदमी के घर लाया गया है। वहां से इसे गाडिय़ों के जरिए दूसरी जगहों पर भेजने की तैयारी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दबिश दी। पुलिस को देख तस्करों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके से यूसुफ खान, शाहरुख खान और अकबर खान को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पांच तस्कर मौका पाकर भाग निकले। जिन्हे पकडऩे के लिए पुलिस की टीमों द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का इलाके में जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपियों से गौ काटना पाप है पुलिस हमारी बाप है, जैसे नारे भी लगवाए गए। पुलिस की इस कार्रवाई को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस घटना के बाद से ही बादलपार और आसपास के गांवों के लोगों में काफी नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस अफसरों को ज्ञापन सौंपकर सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि फरार पांचों आरोपियों की तलाश के लिए जगह.जगह छापे मारे जा रहे हैं और जल्द ही वे भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।