khabar abhi tak

गले में चाकू अड़ाकर नाबालिगा से रेप, भाई ने दोस्त ने की शर्मनाक हरकत

 

छिंदवाड़ा। एमपी के छिंदवाड़ा स्थित जुन्नारदेव में नाबालिगा के साथ भाई के दोस्त ने उस वक्त चाकू अड़ाकर रेप किया, जब माता-पिता सहित परिवार के अन्य सदस्य एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

                                   पुलिस के अनुसार जुन्नारदेव में रहने वाले एक परिवार के सदस्य रिश्तेदार के घर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। नाबालिगा घर में अकेली रही। इस दौरान भाई का दोस्त घर आ गया, उसने नाबालिगा को अकेले देखा तो पहले बातचीत करता रहा। इसके बाद नाबालिगा के साथ अश£ील हरकतें शुरु कर दी। नाबालिगा के विरोध करने पर गले पर चाकू  अड़ाकर घसीटते हुए घर के पीछे ले गया, जहां पर धमकी देते हुए रेप किया। घटना से व्यथित नाबालिगा ने परिजनों के घर पहुंचने पर भाई के दोस्त की करतूत बताई। इसके बाद थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक को सरगर्मी से तलाश करते हुए बंदी बना लिया है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak