khabar abhi tak

जबलपुर के हर घर पर होगी एक खास दस्तक, शुरू हुआ अब तक की सबसे बड़ी गिनती का काउंटडाउन

 



जबलपुर। नगर निगम ने भारत की आगामी जनगणना 2027 को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिए प्रारंभिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। निगमायुक्त एवं शहरी क्षेत्र के मुख्य जनगणना अधिकारी रामप्रकाश अहिरवार के मार्गदर्शन में इस महाभियान के पहले चरण की समयसीमा तय की गई है। योजना के अनुसार 1 मई 2026 से 30 मई 2026 तक जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मकानों के सूचीकरण के साथ गणना का फील्ड वर्क किया जाएगा। इसी कड़ी में ई-दक्ष केंद्र तहसील कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में जिला चार्ज स्तरीय अधिकारियों को सीएमएमएस पोर्टल पर हैंड्स-ऑन अभ्यास कराया गया ताकि डेटा मॉनिटरिंग में कोई त्रुटि न रहे। प्रशिक्षण सत्र में भोपाल से आए पर्यवेक्षक मनोज नाथानी और श्रुति पाटीदार ने जिला जनगणना पुस्तिका की बारीकियों और तकनीकी जटिलताओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा की। इस महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठक में नगर निगम के अपर आयुक्त मनोज श्रीवास्तव सहित सिहोरा, पनागर, कटंगी, पाटन, मझौली, भेड़ाघाट, शहपुरा और बरेला के मुख्य नगर पालिका अधिकारी मौजूद रहे। इनके साथ ही छावनी परिषद और वाहन निर्माणी के चार्ज अधिकारियों ने भी भाग लिया। इस संपूर्ण प्रक्रिया का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ निर्धारित समय में गणना कार्य पूर्ण करना है। यह कार्य भविष्य की जनकल्याणकारी योजनाओं और अधोसंरचना विकास के लिए महत्वपूर्ण डेटा उपलब्ध कराएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak