khabar abhi tak

होली खेलने निकले स्कूल के प्यून की गोली मारकर हत्या, देर रात गांव के बाहर मिली लाश

 

दमोह। दमोह के हथना गांव में महर्षि स्कूल के प्यून चंदू रैकवार की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात उस वक्त हुई है जब वह होली खेलने लिए दोस्तों के पास निकला था। देर रात चंदू की लाश गांव के बाहर निकली है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है। 

                            पुलिस को पूछताछ में परिजनों ने बताया कि चंदू पिता मलखान रैकवार उम्र 28 वर्ष दोपहर में स्कूल गया, इसके बाद घर आया और शाम को दोस्तों के साथ होली खेलने के लिए निकला, इस दौरान उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजन चितिंत हो गए। भाई ने  चंदू के मोबाइल पर फोन किया तो बंद मिला। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने चंदू की तलाश शुरू की। कुछ ही दूरी पर गांव में चंदू का शव मृत अवस्था में मिला। परिवार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, खबर मिलते ही जबलपुर नाका चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak