बताया गया है कि अर्थखेड़ा गांव में रहने वाला नाबालिग भरत विश्वकर्मा भाई दूज पर अपनी बहन के घर समन्ना गांव टीका लगवाने आया था। वह बहन के घर पहुंचता इससे पहले रास्ते में गुड्डा पटेल नामक युवक ने भरत को रोककर रॉड से हमला कर दिया। हमला होते ही भरत जैसे ही गिरा तो गुड्डा ने हथौड़े के 15-20 वार कर सिर कुचल दिया। इसके बाद मुंह लगाकर सिर का सारा खून पीया फिर भेजा खाने लगा। पीछे से आए चचेरे भाई विजय ने देखा तो चीख पड़ा, शोर सुनकर गांव के कई लोग पहुंच गए, उन्होने देखा तो वह भी कुछ पल के लिए स्तब्ध रह गए। भीड़ देखकर आरोपी गुड्डा भाग निकला, जिसका पीछा करते हुए ग्रामीणों ने पकड़ा और पुलिस को खबर दी।
मौके पर पहुंची पुलिस को पूछताछ में भाई विजय विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने मेरे सामने भाई का मांस खाया। वह नरभक्षी की तरह बर्ताव कर रहा था। गांव वाले उसकी क्रूरता से डर गए थे। भाई ने मेरे सामने दम तोड़ दिया। वह उसे बचा नहीं पाया। मामले में सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
Tags
damoh