khabar abhi tak

फांदी के फंदे पर लटकता मिला युवती का शव, ईद के दिन आए रिश्तेदारों के घर से जाते ही देर रात मौत को गले लगाया

 

कटनी। कटनी में कैमोर शहर के अमरैयापार क्षेत्र में देर रात अफरीन नामक युवती ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आज सुबह जब आफरीन कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजन पहुंच गए। देखा कि आफरीन फांसी के फंदे पर झूल रही है।  खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। 

                                     पुलिस के अनुसार अमरैयापार स्थित खदान के पास रहने वाले मुस्लिम परिवार में ईद के दिन रिश्तेदारों व परिचितों को सुबह से घर आना-जाना लगा रहा। इस दौरान घर में आफरीन पिता मंसूर आलम ने सभी की खातिरदारी की, एक दूसरे को मुबारकबाद देने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। मेहमानों के जाने के बाद देर रात आफरीन अपने कमरे में सोने के लिए चली गई। आज सुबह देखा कि आफरीन कमरे से बाहर नहीं आई है। आवाज लगाई लेकिन कोई जबाव न मिलने पर परिजन कमरे में गए तो देखा कि आफरीन फांसी के फंदे पर लटक रही है। बेटी को फंदे पर लटकते देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए, जिन्होने युवती को देखा तो स्तब्ध रह गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। मर्ग जांच में मिले कथनों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak