khabar abhi tak

जबलपुर में रोड रोलर के कुचलने से श्रमिक की मौत, ईयर फोन लगाकर पत्थर जमा रहा था युवक, रिंग रोड निर्माण स्थान पर हादसा

जबलपुर। जबलपुर के खमरिया स्थित ग्राम अमझर में आज को रिंग रोड निर्माण के हुए हादसे में युवक की मौत हो गई। निर्माण कार्य में लगे युवक सुभाष ऋषि को रोड रोलर ने टक्कर मारकर कुचल दिया। सुभाष को रोड रोलर की चपेट में आते देख साथी श्रमिकों में चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद रिंग रोड के निर्माण का काम बंद हो गया था। 

                                 बताया गया है कि ग्राम अमझर कुण्डम रोड पर वीआरएस ठेका कंपनी द्वारा रिंग रोड के निर्माण का काम किया जा रहा है। आज दोपहर के वक्त सुभाष ऋषि निवासी पूर्णिया बिहार अन्य श्रमिकों के साथ मिलकर पत्थर जमाने का काम कर रहा था। ईयर फोन लगाकर काम कर रहे सुभाष को पीछे से आए रोड रोलर ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी। रोड रोलर की टक्कर लगते ही सुभाष उछलकर सामने की ओर गिरा, जिसे रोलर ने कुचल दिया। सुभाष को रोलर की चपेट में आते देख साथियों में चीख पुकार मच गई, सभी साथी काम छोड़कर चीखते हुए पहुंचे, उस वक्त तक सुभाष की मौत हो चुकी थी। साथी की मौत से गुस्साए श्रमिकों ने आक्रोश जताते हुए काम बंद कर लिया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे, जिन्होने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मामले में जांच श्ुारु कर दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak