पुलिस के अनुसार लखन लोधी व रामवरण लोधी मोटरसाइकिल से खिरहनी जा रहे थे। रास्ते में विमल सेन को भी साथ बैठा लिया था। इसी दौरान छनगवां मोड़ के पास मार्शल वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जीप की टक्कर लगते ही तीनों सामने की ओर गिरे, जिन्हे कुचलते हुए जीप निकल गई। हादसे में तीनों युवकों के शरीर पर गंभीर चोटें आई। राह चलते लोगों ने देखा तो उठाकर शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद विमल सेन को मृत घोषित कर दिया। वहीं रामवरण व लखन की हालत को देखते हुए भरती कर लिया है। घटना के बाद इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे, दोनों ओर वाहनों की लम्बी लाइन लगी रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद क्षतिग्रस्त मोटर साइकल को हटवाते हुए जीप चालक की तलाश शुरु कर दी है।
जबलपुर। मझगवां के छनगवां तिराहा पर उस वक्त चीख पुकार मच गई,जब फिल्मी स्टाइल में भागती आ रही जीप के चालक ने मोटर साइकल सवार युवकों को टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में विमल सेन नामक युवक की मौत हो गई। वहीं दो युवकों के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। जिन्हे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया है।
Tags
jabalpur