khabar abhi tak

घर से बाहर निकालकर मांगे शराब के लिए पैसे, नहीं दिए तो की मारपीट


जबलपुर।
रांझी मढ़ई में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति को दो लोगों ने घर से बाहर निकाला। शराब पीेने के लिए पैसे मांगने लगे। जब उसने पैसे देने से मना कर दिया तो दोनों युवक आगबबूला हो गए और उसके साथ मारीट करने लगे। परिजनों के हस्तक्षेप से दोनों आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

रांझी पुलिस ने बताया कि शंकर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 18 मार्च की शाम लगभग 4 बजे घर मंे था। तभी अजय नंगा, टण्डी उर्फ सोनू आकर उसे घर से बुलाऐ। शराब पीने के लिये एक हजार रूपये मांगने लगे। उसने रूपये देने से मना किया तो दोनों गाली गलोज करते हुये हाथ मुक्कों से मारपीट कर आंख के पास चोट पहुॅचा दी। मौके पर जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak