khabar abhi tak

AIRF-WCREU के प्रयासों से बड़़ी सफलता : रनिंग स्टाफ के किमी भत्ते में 25 फीसदी की वृद्धि

जबलपुर. पिछले काफी समय से रेलवे के रनिंग स्टाफ की किलोमीटर भत्ते में इजाफा किये जाने की मांग को पिछले काफी समय से रेलवे बोर्ड पर आल इंडिया रेलवेमैंस फेडरेशन (एआईआरएफ) द्वारा बनाये गये प्रयासों का सकारात्मक परिणाम चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस सामने आया है, जब रेलवे बोर्ड ने रनिंग स्टाफ के 50 प्रतिशत डीए के साथ ही किलोमीटर भत्ते में 25 प्रतिशत वृद्धि किये जाने की मांग को मान लिया है।

इस संबंध में एआईआरएफ के असिस्टेंट जनरल सैक्रेट्री व डबलूसीआरईयू के महामंत्री का. मुकेश गालव ने बताया कि एआईआरएफ के महामंत्री का. शिवगोपाल मिश्रा द्वारा लगातार जेसीएम के अलावा पिछले दिनों वित्त मंत्रालय सचिव और रेल मंत्री दोनों से मुलाकात में इस मुद्दे पर फिर से उनका ध्यान आकृष्ट कराया था जिस पर उन्होंने जल्दी आदेश जारी होने की बात कही थी। 

एक-दो दिनों में जारी होगा आदेश

श्री गालव ने बताया कि इस संबंध मेंएक महत्वपूर्ण और बहुप्रतीक्षित सफलता हासिल हुई है। 50 प्रतिशतडीए वृद्धि के साथ ही अब रनिंग स्टाफ के किलोमीटर भत्ते में 25 प्रतिशत बढ़ोतरी सुनिश्चित हो गई है। लंबे समय से उठाई जा रही इस जायज़ मांग को आखिरकार मंजूरी मिल गई है। इस बड़ी सफलता पर डबलूसीआरईयू के मंडल सचिव का. रोमेश मिश्रा व मंडल अध्यक्ष बीएन शुक्ला ने एआईआरएफ व डबलूसीआरईयू के नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि यूनियन/फेडरेशन हमेशा ही कर्मचारियों की मांगों को  पूर्ण कराने के लिए पूरी शिद्दत के साथ प्रयास करती है. यह निर्णय भी इसी प्रयासों का नतीजा है.


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak