khabar abhi tak

ट्रैक्टर का पहिया पड़ते ' गुब्बारे ' की तरह फूट गया सिर, मौत


जबलपुर।
मझगवां के हिरन पुल पर गुरूवार को ट्रैक्टर का पहिया पड़ते ही मोटरसाइकिल चालक का सिर गुब्बारे की तरह फूट गया। मोटरसाइकिल चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का शव पीएम के लिए भेजा और आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।

खितौला पुलिस ने बताया कि ग्राम मरहा, हिरन नदी पुल के बीच मझगवां रोड में एक व्यक्ति की बिना नंबर का स्वराज कंपनी का लाल रंग के ट्रैक्टर से दबकर मृत्यु होने की सूचना पर ग्राम मरहा हिरन नदी पहुंची। पुलिस द्वारा शव को सिहोरा अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में मृतक के छोटे भाई प्रमोद चक्रवर्ती मझगवां ने बताया कि वह ईंट भट्टा का व्यवसाय करता है। गुरूवार को अपने घर पर था। लगभग 3 बजे उसे  गांव के विनोद चक्रवर्ती ने फोन करके बताया कि वह अपनी मोटर सायकल में खितौला बाजार जा रहा था। तुम्हारा भाई भी अपनी मोटर सायकल से आगे-आगे खितौला तरफ जा रहा था। दिन में करीब ढाई तीन बजे के बीच हम लोग जैसे ही ग्राम मरहा मझगवां रोड से हिरन नदी पुल की ओर बढ़े, तभी पीछे मझगवां तरफ से एक लाल रंग का ट्रैक्टर बिना नंबर का चालक ट्रैक्टर को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये विनोद चक्रवर्ती की मोटर सायकल में पीछे से टक्कर मार दिया। विनोद मोटर सायकल सहित बीच रोड में गिर गया था। तभी ट्रैक्टर का पहिया विनोद चक्रवर्ती के सिर में चढ़ गया, जिससे उसका सिर कुचल गया। विनोद की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak