khabar abhi tak

जबलपुर-रीवा-शटल रीवा नहीं जायेगी, कैमा रेलवे स्टेशन में शार्ट टर्मिनेट/ओरजिनेट होगी, ये है कारण

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल अंतर्गत रीवा-सतना सेक्शन में कैमा स्टेशन पर अधोसरंचनात्मक कार्य तुर्की रोड और बगहाई रोड में डबल लाइन ब्लॉक सेक्शन को कमिशननिंग के लिए प्री-नानइंटरलॉकिंग एवं नानइंटरलॉकिंग कार्य के चलते जबलपुर-रीवा-जबलपुर शटल एक्सप्रेस ट्रेन कैमा रेलवे स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट/ओरजिनेट रहेगी.

प्रारम्भिक तिथियों से आंशिक निरस्त रेलगाडिय़ाँ

1- गाडी संख्या 11705 जबलपुर-रीवा शटल एक्सप्रेस जो दिनांक 16 मार्च से 23 मार्च 2026 तक (08 ट्रिप) जबलपुर से प्रस्थान कर वह कैमा तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा कैमा-रीवा स्टेशनों के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी। 

2- गाडी संख्या 11706 रीवा-जबलपुर शटल एक्सप्रेस जो दिनांक 16 मार्च से 23 मार्च 2026 तक (08 ट्रिप) रीवा के स्थान पर कैमा से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा रीवा-कैमा स्टेशनों के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है तथा सहयोग की अपेक्षा करता है। यह कार्य भविष्य में बेहतर संरक्षा, गति एवं परिचालन सुविधा सुनिश्चित करने हेतु किया जा रहा है। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अपनी गाड़ी की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak