khabar abhi tak

बरगी बांध क्षेत्र में बड़ा हादसा : सिंचाई विभाग के खंडहर आवास से ईंट निकलते मजदूर पर गिरी दीवार, मौत, हंगामा

 

जबलपुर। एमपी के जबलपुर के बरगी बांध परिक्षेत्र के बरगी नगर में सिंचाई विभाग द्वारा कई वर्षो पूर्व बनाए गए कार्यालय/आवास सहित अन्य निर्माण खंडहर होने पर उसकी सामग्री चोरी की घटना के दारैान आज रविवार 22 मार्च को एक बड़ा हादसा उस वक्त हो गया, जब ईंट चोरी करने के दौरान दीवार भरभरा कर गिर पड़ी और एक व्यक्ति की मौत हो गई।

बताया जाता है कि सिंचाई विभाग और ठेकेदार के दबाव में बरगी नगर पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने के आरोप में मृतक के परिजनों/परिचितों ने हंगामा करते हुए ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी सरिता पटेल और थाना प्रभारी बरगी नीलेश दोहरे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। मौके पर पहुंची बरगी नगर पुलिस को आक्रोशित लोगों ने बताया कि क्षेत्र रहने वाला पटेल ठेकेदार और अन्य कई सालों ने शासकीय निर्माण की चोरी विभागीय लोगों के साथ कर रहे हैं।

खंडहर हो चुके आवास और कार्यालय की खिड़की, दरवाजे और ईंट निकालकर बेचने का काम लंबे समय से चल रहा है। चोरी करने वाले मजदूरों से ईट सहित अन्य सामग्री ले जाते हैं, जिसे रोकने वाला कोई नहीं है। सुबह करीब 8 बजे मजदूर धनीराम झारिया उम्र 51 साल खंडहर मकान की दीवार तोड़ रहा था, तभी दीवार उस पर भरभराकर गिरी और हादसे में धनीराम झारिया की मौत हो गई। दुर्घटना के ट्रेक्टर चालक छोटे लाल झारिया मौके पर मौजूद था।

बताया जाता है कि ट्रेक्टर उसी ठेकेदार का है। चालक छोटे लाल ने बताया कि सेठ ने कहा कि खंडहर की दीवार की ईंट निकालकर ले आओ। ईंट निकाल रहे थे, तभी दीवार गिरी और धनीराम उसमें दब गया, चंद मिनिट में उसकी मौके पर मौत हो गई। मलबा हटाते हुए धनीराम को बाहर निकालकर उसकी लाश घर ले आया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak