खेरमाई माता मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, कलाकारों का हुआ भव्य सम्मान
जबलपुर । कजरवारा स्थित माँ खेरमाई माता मंदिर में चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर आयोजित भजन संध्या में गायक अनुमिश्रा, सुभाष यादव और पूजा तिवारी ने अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर समिति अध्यक्ष नकुल गुप्ता, समाज सेवक अस्सु ठाकुर, अटल उपाध्याय और राजू पटेल ने कलाकारों का आत्मीय स्वागत किया। आयोजन के दौरान कदम संस्था के कलाकारों को पूर्व नगर निगम नेता प्रतिपक्ष पार्षद कमलेश अग्रवाल ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। मंदिर परिसर में आयोजित महाआरती में शिवपुरी, कजरवारा, सिद्धेवरी नगर, बजरंग बस्ती, पिग्री और भोगाद्वार सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में भक्तों ने भाग लिया। पंडा द्वारा श्रद्धालुओं को दरबार में स्थापित जवारों के दर्शन कराए गए। मंदिर समिति के सदस्य नकुल गुप्ता, मूलचंद पवार, अनिल वाल्मीक, अटल उपाध्याय, राजू पटेल, राजेंद्र यादव, अस्सू ठाकुर, सुनील गिल, अपूर्व दुबे, विभु शुक्ला, अज्जू वाल्मीक, बाबू विश्वकर्मा और कुलदीप खरे ने आगामी दिनों में आयोजित होने वाले रतजगा एवं भजन संध्या में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है।
