रीवा. मध्य प्रदेश रीवा लोकायुक्त पुलिस ने सीधी जिले गोपद बनास तहसील अंतर्गत हल्का पटवारी मिर्चवार के पटवारी मुनेंद्र सिंह भदोरिया को पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा है। आरोपी पटवारी वारिसाना और नामांतरण करने के एवज में 50 हजार रिश्वत की मांग कर रहा था। आरोप है कि, पटवारी रिश्वत के 25 हजार पहले ले चुका है। आज फरियादी के हाथों किस्त के 5 हजार लेते लोकायुक्त पुलिस ने उसे रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।
लोकायुक्त पुलिस ने किया गिरफ्तार
मामले को लेकर फरियादी मुनेश्वर प्रसाद सोनी का कहना है कि, मेरी माता जी के निधन के बाद वारिसाना होना था और एक नामांतरण का प्रकरण था। दोनों प्रकरण मिला करके हल्का पटवारी मिर्चवार द्वारा 5 हजार रिश्वत की मांग की गई थी, जिसमें अबतक रिश्वत के 25 हजार पहले दे चुके थे और आज फिर से 5 हजार रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
