khabar abhi tak

मासूम बच्चों के सामने पत्नी की लोहे के पाइप से पीट-पीट कर हत्या,

 

बालाघाट। लालबर्रा के अमोली क्षेत्र में पारिवारिक विवाद पर रितेन्द्र यादव ने अपनी पत्नी अंजू की लोहे के पाइप से पीट-पीट कर हत्या कर दी। मां अंजू पर हमला होते देख दोनों मासूम बच्चे चीख पड़े, शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो हमलावर पति रितेन्द्र धमकी देते हुए भाग निकला। 

                             पुलिस को पूछताछ में मृतका की सास गायत्री यादव ने बताया कि सुबह रितेन्द्र व अंजू दोनों बच्चों को टीका लगवाने अस्पताल गए थे। अस्पताल से लौटने के बाद दोनों का पारिवारिक बातों को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि रितेन्द्र ने लोहे के पाइप से अंजू पर कई वार किए, जिससे सिर पर गंभीर चोटें आने के कारण अंजू की मौके पर ही मौत हो गई। मां पर हमला होते देख दोनों बच्चे चीख पड़े, शोर सुनकर परिजनों सहित आसपास के लोग पहुंच गए, जिन्हे देख हमलावर रितेन्द्र यादव भाग निकला। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी रितेन्द्र यादव को सरगर्मी से तलाश करते हुए बंदी बना लिया। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak