पुलिस के अनुसार दुर्गा मंदिर चांदमारी क्षेत्र में रहने वाला यश थोराट उम्र 23 वर्ष बीती रात दस बजे के लगभग अपने साथी बिन्नू उर्फ निखिल श्रीवास, चीकू उर्फ सौम्य सिंह के साथ मयूर कला मंदिर अपना स्वीट्स के पास खड़े होकर बात कर रहा था। इस दौरान बाबू उर्फ कृष्णा हासवानी सिंधी एवं निखिल उर्फ कंजा सिंधी हरे रंग की एक्सिस में कांचघर की ओर से आए। जिन्होने पुरानी रंजिश के चलते यश के साथ गाली गलौज शुरु कर दी। यश द्वारा गाली देने से मना करने पर बाबू उर्फ कृष्णा सिंधी ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। जिससे गोली यश की जांघ में लगी और वह गिर गया। इसके बाद हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। गोलियां चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरातफरी व भगदड़ मच गई। इस बीच यश को उसके दोस्तों ने अस्पताल पहुंचाकर पुलिस को खबर दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूछताछ के बाद हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है। वहीं जिला अस्पताल में भरती यश की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामले में दोनों युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। जिन्हे पकडऩे के लिए पुलिस की टीमों द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।