khabar abhi tak

एमपी : लोकायुक्त ने 10 हजार रिश्वत लेते जल संसाधन विभाग के बाबू को रंगे हाथों दबोचा

धार. मध्य प्रदेश के धार जिले में मंगलवार 31 मार्च कोतालाब की जमीन पर खेती के लिए पट्टा देने पर जल संसाधन विभाग के बाबू को 10 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त टीम ने रंगहाथ पकड़ा है।

लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक आवेदक दयाराम पटेल पिता जगन पटेल, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम आमला तहसील और जिला धार ने शिकायत की थी। आवेदक ग्राम आमला के तालाब की रिक्त भूमि पर खेती के पट्टे के लिए जल संसाधन विभाग धार के अमीन जल संसाधन विभाग धार में अमीन के पद पर कार्यरत हैं। आरोपी का नाम राज दिनकर पिता स्वर्गीय राजेंद्र दिनकर से संपर्क किया। अमीन राज दिनकर द्वारा पट्टा स्वीकृत करवाने के लिए रिश्वत की मांग की जा रही है। पट्टे की फीस 5-7 हजार रुपए लगती है, पर अनावेदक द्वारा 30 हजार रुपए की मांग की गई। आवेदक रिश्वत नहीं देना चाहता था और रिश्वत लेते हुए आरोपी को रंगे हाथ पकड़वाना चाहता था।

जैसे ही लिया 10 हजार लोकायुक्त टीम ने धरदबोचा

प्राप्त शिकायत की तस्दीक पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय ने उप पुलिस अधीक्षक से कराई तो शिकायत सही पाई गई। इस पर आज दिनांक 31 मार्च 2026 को ट्रैप दल गठित किया गया। आरोपी ने आवेदक को रिश्वत राशि लेकर धार में बुलाया। आज धार में कार्यालय का अवकाश होने से आवेदक ने रिश्वत राशि देने के लिए आरोपी को अपने किराए से लिए घर पर प्रकाश नगर धार में बुलाया। लोकायुक्त की टीम आसपास तैनात हो गई थी। जैसे हो आरोपी ने आवेदक से रिश्वत राशि 10 हजार रुपए अपने दाहिने हाथ में लिए, लोकायुक्त के दल ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak