khabar abhi tak

दावत में पहुंची पत्नी को मारे चाकू, रुपए देने से मना करने पर हमला, मची चीख पुकार

जबलपुर। अधारताल के कटरा क्षेत्र में आयोजित दावत कार्यक्रम में पहुंची महिला शमा मसंूरी को उसके पति नौशाद ने रुपए देने से मना करने पर चाकु ओं से हमला कर दिया। हमले में शमा के शरीर पर गंभीर चोटें आई। वही शमा पर हमला होते देख परिजनों व रिश्तेदारों में चीख पुकार मच गई। परिजनों ने घायल शमा को अस्पताल पहुंचाकर पुलिस को खबर दी। पुलिस ने पूछताछ के बाद नौशाद के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। 

                                 पुलिस के अनुसार कटरा निवासी मोहम्मद इरफान की बहन शमा मंसूरी की शादी वर्ष 2023 में पसियाना निवासी नौशाद मंसूरी से हुई थी। शादी के बाद पता चला नौशाद शराब पीने का आदी है, जिसके चलते शमा की ससुराल वालों से संबंध बिगड़ गए। यहां तक कि दो माह पहले शमा भी अपने मायके कटरा आ गई। बीती रात बहन आसमा के घर में दावत कार्यक्रम रखा गया, जिसमें शमा अपने भाई इरफान सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पहुंची। जहां पर पति नौशाद व उनके परिजन भी आए थे। कार्यक्रम के दौरान नौशाद ने शमा को बुलाया और बातचीत करने का कहकर ले गया। जहां पर उसने शमा से रुपयों की मांग की। शमा द्वारा मना करने पर नौशाद ने चाकू निकालकर पत्नी शमा पर हमला कर दिया। शमा पर हमला होते देख भाई इरफान सहित परिवार के अन्य सदस्य शोर मचाते हुए पहुंच गए, जिन्हे देख नौशाद धमकी देते हुए भाग निकला।  हमले के बाद चहल-पहल के माहौल में सन्नाटा छा गया। वहीं घायल शमा को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाकर पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताद के बाद आरोपी नौशाद की तलाश शुरु कर दी है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak