पुलिस के अनुसार दुर्गाई मोहल्ला चेरीताल निवासी नरेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट पर लार्डगंज पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। इसके बाद से लगातार फरार चल रहा था। जिसकी तलाश में पुलिस की टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी। इस बीच पुलिस अधीक्षक द्वारा चार हजार रुपए का ईनाम भी घोषित किया गया था। तलाशी के दौरान पुलिस को खबर मिली कि सात माह से फरार रवि उईके छत्तीसगढ़ के रायपुर में है। जिसपर लार्डगंज पुलिस की टीम रायपुर पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से ्ररवि उईके उम्र 35 वर्ष निवासी कठोंदा अधारताल मूल निवासी टिन्डा नौरा जिला रायपुर को पकडा जाकर को पकड़ लिया। पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि आरोपी रवि उईके वर्ष 2023 में रायपुर में पंजीबद्ध हत्या के प्रकरण में फरार था जिसकी गिरफ्तारी पर रायपुर में 10 हजार रूपये का ईनाम उद्घोषित किया गया था। आरोपी रवि उईके को पकडऩे में एएसआई राजेश वर्मा, आरक्षक हुलेश, पंकज, शुभम की सराहनीय भूमिका रही।