पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लगातार शिकायतें मिल रही थी कि बहोरीबंद थाना क्षेत्र में वाहन चालकों, खासकर किसानों और ट्रैक्टर चालकों से अवैध वसूली की जा रही है। इसी के बाद रणनीति के तहत दोनों महिला अफसरों ने सुबह करीब 5 बजे सादा वेश धारण किया और ट्रैक्टर पर मजदूरों के साथ बैठ गईं। स्लीमनाबाद मोड़ के पास थाना मोबाइल वाहन पर तैनात आरक्षक लक्ष्मण पटेल ने ट्रैक्टर को रोका और 500 रुपए की मांग की। जैसे ही आरक्षक ने पैसे लिए तभी ट्रैक्टर पर मौजूद महिला अधिकारियों ने तत्काल ही आरक्षक लक्ष्मण पटेल को पकड़ लिया। पूरी कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गईए जिसे बाद में वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपा गया।
आरक्षक सस्पेंड, टीआई को थाना से हटाया गया-
कार्रवाई के बाद एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने तत्काल प्रभाव से आरक्षक को निलंबित कर दिया। साथ ही थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया को लापरवाही और अवैध वसूली के आरोपों में पद से हटा दिया गया। फिलहाल थाना की जिम्मेदारी टीआईसी धनंजय पांडेय को सौंपी गई है। थाना प्रभारी पर पहले भी विवादों के आरोप लग चुके हैंए जिनमें जुआ फड़ और वन्यजीव मांस से जुड़े मामलों की चर्चा रही है।